
पिछले साल जुलाई महीने में शुरू हुआ टीवी सीरियल 'बहू बेगम' कुछ दिनों पहले जनवरी महीने में बंद कर दिया गया। इसके बंद होने के बाद इसमें काम करने वाली टीवी अभिनेत्री समीक्षा जैसवाल घर बैठ गई हैं। वह अपना समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यतीत कर रही हैं।
समीक्षा के चाहने वाले उन्हें टीवी पर मिस कर रहे हैं। समीक्षा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत टीवी सीरियल महक से की थी जिसमें वह एक मासूम लड़की का किरदार निभाती थी। 'महक' के बंद होने से पहले सेट पर कुछ ऐसा हुआ था जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। समीक्षा को अपने को एक्टर करण वोहरा की बीवी के हाथों तमाचा खाना पड़ा था।
कहते हैं कि महक में अपने को-एक्टर करण वोहरा के साथ काम करते करते वह उनसे दिल लगा बैठी। जब इसकी जानकारी करण की पत्नी को हुई तो उन्होंने सेट पर सरेआम थप्पड़ लगाया था। इस घटना के बाद ही समीक्षा ने शो छोड़ने का फैसला किया था।
वर्तमान में यह अभिनेत्री पूरी तरह से सिंगल है और खुश है। उम्मीद है कि बहुत जल्द वह दूसरे सीरियल में काम करती नजर आएंगी।