पसीना आना वैसे तो एक आम बात है और यह हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी भी है। पसीना आने से हमारे शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिनके शरीर से बहुत ज्यादा पसीना आता है। कुछ लोगों को पूरे शरीर की तुलना में तलवों और हथेलियों पर बहुत पसीना आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो यह कोई आम बात नहीं है बल्कि एक बीमारी का संकेत है।
आज के इस लेख में हम इसी बीमारी के बारे में बात करेंगे।
आपको हो सकती है यह बीमारी…:
अगर आपके हाथों और तलवों में भी बहुत अधिक पसीना आता है तो आपको हाइपरहाइड्रोसिस नामक बीमारी हो सकती है। जिन लोगों को यह समस्या हो जाती है उनके शरीर में पसीने की ग्रंथि काफी अधिक एक्टिव हो जाती है। हाइपरहाइड्रोसिस प्राइमरी और सेकेंडरी दो तरह की होती है। प्राइमरी हाइपरहाइड्रोसिस में बहुत अधिक समस्या नहीं होती और इसका कोई ख़ास कारण भी नहीं होता। लेकिन इससे अलग सेकेंडरी हाइपरहाइड्रोसिस में कई गंभीर कारण भी नज़र आ सकते हैं।
यह हो सकते हैं सेकेंडरी हाइपरहाइड्रोसिस के कारण… :
आपको सेकेंडरी हाइपरहाइड्रोसिस की समस्या कई गंभीर बीमारियों के कारण भी हो सकती है। इन बीमारियों में से प्रमुख बीमारियाँ हैं मेनोपॉज़, मधुमेह, हाइपरथायराइडिज्म या लो ग्लूकोज़ आदि। यही कारण है कि आपको इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।
