Wednesday, 20 January 2021

शरीर में अचानक होने लगे ऐसे परिवर्तन, तो समझिए होने वाला है बड़ा नुकसान



 सेहत को बेहतर बनाने के लिए कई बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। हमें स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। कब क्या चीज दिन में किस समय खानी चाहिए, इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुछ खाद्य सामग्रियों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में उन्हे खाली पेट खाना या पीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजो के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें खाली पेट खाने या पीने से कई तरह के संक्रमण और बिमारियों की समस्या हो सकती है.

बताते चले  हमारा शरीर का हर एक अंग किसी ना किसी पार्ट से जुड़ा हुआ होता है. इस बात को ऐसे समझे की जब कभी हमें डर महसूस होता है तो अचानक से हमे पसीना आने लगता है और जब आंखों में कुछ चला जाता है तो सबसे पहले हमारी पलकें बंद हो जाती हैं. इन सब के अलावा भी कई सारे ऐसे परिवर्तन हमारे शरीर में होते है जिनका अपना एक अलग मतलब होता है.

हिचकी आना लोगों में आम होता है लेकिन कुछ लोग हमेशा यही कहते है कि हिचकी तभी आती है जब आपको कोई व्यक्ति याद करता है लेकिन ये तथ्य बिल्कुल गलत है. जब हम कोई भी खाने की चीज को गलत तरीके से या जल्दबाजी में खा लेते हैं तो न्यूमोगैस्ट्रिक नर्व पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से हमे हिचकी आती है.