Tuesday 5 January 2021

नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो सुकून से सोने के लिए अपनाएँ ये सरल उपाय

 


व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए कई चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है। जिस तरह से शरीर के विकास के लिए खाना ज़रूरी है, ठीक उसी तरह से अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद भी बहुत ज़रूरी है। आज के इस आधुनिक युग में कई ऐसी वजहें हैं जिसकी वजह से लोगों को अनिद्रा की समस्या हो रही है। अनिद्रा की यह समस्या बड़े स्तर पर शहरों में ज़्यादा देखने को मिलती है। यहाँ लोग अपने काम में इतना बिज़ी रहते हैं कि वह स्वास्थ्य का ख़याल ही नहीं रख पाते हैं।

काम नींद लेने से हो जाती हैं कई गम्भीर बीमारियाँ:

अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा कि वो सुकून भरी नींद लेते हैं, जबकि वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी रातें सिर्फ़ करवटें बदलते हुए बीत जाती है। काम नींद लेने से धीरे-धीरे व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह सेहत को काफ़ी नुक़सान पहुँचाता है। नींद की कमी की वजह से व्यक्ति डायबिटीज़, स्ट्रोक, और मोटापे जैसी गम्भीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। अच्छी नींद लेने से व्यक्ति का दिमाग़ शांत रहता है और वह अगले दिन नयी ऊर्जा के साथ काम करता है।

बिस्तर पर मोबाइल चलाने से भी नहीं आती अच्छी नींद:

आज के समय में नींद ना आने की कई वजहें हैं, इनमें से सबसे बड़ी वजह मोबाइल का बढ़ता उपयोग भी है। आजकल जिसे देखो हर समय मोबाइल चलाता हुआ दिखाई पड़ जाता है। केवल यही नहीं ज़्यादातर लोग मोबाइल का इस्तेमाल रात को बिस्तर पर भी करते हैं, इस वजह से उन्हें रात में अच्छी नींद नहीं आती है। अगर आप भी नींद ना आने की समस्या या अनिद्रा से परेशान हैं तो चिंता मत कीजिए। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आप भी सुकून भरी नींद लेने लगेंगे।