Thursday, 21 January 2021

ये सस्ता फल करता है जादू, जानलेवा बीमारी होगी जड़ से दूर, आज से ही खाना करें शुरू

 


किसी भी फल का सेवन करना इंसानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है. हर फल के अपने-अपने फायदे होते हैं. कीवी, अमरुद, चीकू, अनानास, सेब आदि कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें खाने की सलाह अक्सर लोगों को दी जाती है. लेकिन आज हम जिस फल की बात करने जा रहे हैं वह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. अमरुद को अंग्रेजी में guava कहते हैं. अमरुद खाने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियों को भी हमसे दूर रखता है. वैसे तो आये दिन व्यक्ति को कोई न कोई बीमारी लगी ही रहती है. लेकिन दुनियाभर के लोग सबसे ज्यादा जिस बीमारी से जूझ रहे हैं वह डायबिटीज और थायराइड है.

अनियमित जीवनशैली के कारण ये बीमारी सबसे ज्यादा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है. कुछ लोगों को ये बीमारी hereditary यानी अनुवांशिक भी होती है. डायबिटीज और थायराइड बीमारी ऐसी है जिन्हें कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की सलाह दी जाती है. अमरुद का सेवन करके व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है. आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि अमरुद खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं.