Thursday, 21 January 2021

नींद न आने पर मत खाइएगा दवा, फौरन सपने दिखा देगा ये आसान तरीका



आज के समय में इतना कॉम्पटीशन है कि लोग काम और करियर के चक्कर में खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं. उनकी जिंदगी में इतना प्रेशर है कि वे ठीक से नींद भी नहीं ले पाते इसके पीछे एक डर होता है कि कहीं उनसे आगे कोई ना निकल जाए. फिर जब वे थक जाते हैं तो सोने की कोशिश में पूरी रात निकाल देते हैं लेकिन नींद उनके आस-पास भी नहीं भटकती. फिर मजबूरी में वैसे लोग नींद की गोलियां खातें हैं और खुद को भरपूर नींद देने के लिए वे कम से कम 5 नींद की गोलियां खाते हैं. मगर ये स्लिपिंग पिल्स यानि नीद की गोलियां ज्यादा खाने से शरीर में बहुत से हानिकारक विषाणु इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. इसके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय है जिसमें नींद की गोलियां भी फेल हैं इन सभी चीजों के आगे.

आज के समय में अनिद्रा एक ऐसा रोग बन गया है जिससे दुनिया के बहुत से लोग पीड़ित हैं, क्योंकि इस व्यस्त भरे दैनिक जीवन में सोने का समय भी किसी के पास नहीं है. जिसकी वजह से तनाव, चिड़चिड़ापन, थकान और चिंता लोगों को अंदर से खाए जाती है. ऐसे में कुछ चीजें हैं जिसे खाने से आपको मस्त नींद भी आएगी और आपको नींद की गोलियां भी नहीं लेनी पड़ेगी. तो चलिए बताते हैं आपको वो उपाय जिसके करने से आपको मस्त वाली नींद आएगी वो भी बिना नींद की गोलियां खाए

1. अगर आपको अनिद्रा का रोग हो गया है तो हर रात अनिद्रा को दूर करने के लिए 2 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में उबाल लें. फिर जब पानी में सौंफ अच्छे से मिक्स हो जाए तब सौंफ के पानी को गुनगुने दूध में मिक्स करके सोने से पहले सेवन करें.