क्या आपने कभी अपने नाखूनों को गौर से देखा है? कैसे हैं वो सफेद या पीले? क्या आपके नाखून रूखे और फटे-फटे हैं, यदि ऐसा है तो इन संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि नाखूनों का बदलना कई बीमारियों का संकेत हैं।
नाखूनों पर पीलापन
आमतौर पर फंगल इंफेक्शन की वजह से नाखून का रंग पीला पड़ सकता है, इसके अलावा खून की कमी होने पर भी नाखून पीले पड़ जाते हैं। कुछ मामले में पीले नाखून डायबिटीज़ और थायरॉइड जैसी बीमारियों का भी संकेत होते हैं।
नीला नाखून

यदि नाखून का रंग थोड़ा नील हो गया है तो समझ जाइए कि आपके शरीर में ऑक्सीजन की भी कमी है।
फटे और रूखे
ऐसा थायरॉइड की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा कमज़ोर इम्यून सिस्टम भी इसके लिए ज़िम्मेदार है।
सफेद धब्बे
कई बार नाखूनों में सफेद धब्बे ये लाइन बनने लगती है, इसे नज़रअंदाज़ बिल्कुल न करें, क्योंकि ये बदलाव लिवर और दिल की बीमारियों का संकेत हो सकता है।
