Wednesday 11 May 2022

बड़ा गुणकारी है रात को सोने से पहले दूध में गुड़ मिलाकर पीना, जानिए क्या होते हैं फ़ायदे…



 अंग्रेजी की एक बड़ी ही अच्छी कहावत है ‘हैल्थ इज वैल्थ’। यानी जिसका स्वास्थ्य बेहतर है। वह हर तरीक़े से संपन्न है। इतना ही नहीं अच्छी सेहत सफलता की कुंजी मानी जाती है। अगर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो व्यक्ति अपने कामकाज बेहतर तरीके से कर पाएगा और बेहतर काम होने की वजह से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां लगातार चढ़ता जाएगा।

मौजूदा समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं।

इसी में से एक दूध पीना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। बचपन से ही हम सभी को यह समझाया गया है कि दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो दूध के साथ कोई ना कोई चीज मिलाकर सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध के साथ इन चीजों को मिलाकर पीने से इसके फायदे और अधिक बढ़ जाते हैं।