Wednesday 11 May 2022

जीभ के रंग से पता चल जाता है सेहत का हाल, कलर देख जाने कितने स्वस्थ हैं आप

 


जीभ के रंग की मदद से आप अपने स्वास्थ का पता लगा सकते हैं। अगर आपकी जीभ का रंग बदल जाए। तो समझ लें की आप किसी रोग से ग्रस्त हैं। दरअसल सामान्य तौर पर जीभ का रंग हल्का गुलाबी होता है। लेकिन कई बार रोग लगने पर जीभ का रंग बदल जाता है। इसलिए जीभ का रंग बदलने पर इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से अपनी जांच करवा लें।

जैसा की हमने आपको बताया कि सामान्य तौर पर जीभ का रंग हल्का गुलाबी होता है। हालांकि कुछ लोगों की जीभ पर हल्की सफेद कोटिंग चढ़ जाती है। जिससे जीभ थोड़ी सफेद दिखने लग जाती है। जो कि सामान्य बात है।

नीले रंग की जीभ

अगर जीभ का रंग नीला पड़ जाए। तो सावधान हो जाएं। नीले रंग का मतलब है कि आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है।माना जाता है कि जीभ का रंग नीला तब पड़ता है। जब हार्ट ब्लड को सही तरीके से पंप नहीं कर पाता है या फिर ब्लड में ऑक्सीजन कम हो जाती है। कई बार तो ब्लड में ऑक्सीजन कम होने पर नाखूनों का रंग भी नीला पड़ने लग जाता है। ऐसी स्थिति अगर आपके साथ हो। तो तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवा लें। ताकि वक्त रहते आपको इलाज मिल सके।