किडनी हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक होता है। ये हेल्थी रहे तो इंसान भी सेहतमंद रहता है। हालांकि कई बार लोग किडनी से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ ये गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है। इस स्थिति में आपको शुरुआती लक्षणों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। किडनी को हेल्थी रखने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखना चाहिए।
शरीर के लिए बेहद जरूरी है किडनी
यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी होती है तो यह आपके रोजमर्रा के काम को भी प्रभावित कर देती है। ये आपकी शारीरिक क्षमता पर भी नेगेटिव प्रभाव डालती है। दरअसल किडनी हमारी बॉडी में ब्लड को फिल्टर करने का काम करती है।
यदि ये सही ढंग से काम करना बंद कर दे तो ब्लड फिल्टर की प्रोसेस पर असर पड़ता है। किडनी से जुड़ी कोई बीमारी होने पर भी किडनी ब्लड को फिल्टर ठीक से नहीं कर पाती है। ऐसे में आगे चलकर किडनी फेलियर का रिस्क भी रहता है।
ये लक्षण है किडनी के खराब होने का संकेत
जब आप क्रोनिक किडनी डिजीज से ग्रस्त होते हैं तो शरीर में खून फिल्टर नहीं हो पाता है। इससे शरीर में कई लक्षण दिखते हैं। जैसे खुजली का होना, मांसपेशियों में ऐंठन आना, भूख न लगना, मतली और उल्टी आना, पैरों और टखनों में सूजन हो जाना, अधिक बार
पेशाब आना या फिर पेशाब करने में दिक्कत होना इत्यादि। इतना ही नहीं क्रोनिक किडनी डिजीज के चलते कई बार आप ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। इन लक्षणों के दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
