पथरी (Stone) का दर्द बड़ा ही खतरनाक होता है। ये जब उठता है तो इंसान की सहनशक्ति भी जवाब दे देती है। ऐसे में इंसान बस यही चाहता है कि कुछ भी कर के बस ये पथरी (Kidney Stone) उनके गुर्दे से बाहर निकल जाए। पथरी जब साइज़ में छोटी होती है तो उसे अधिक पानी और पदार्थों का सेवन कर यूरिन के माध्यम से बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन यही पथरी यदि आकार में बड़ी हो तो ऑपरेशन ही एक मात्र विकल्प बचता है।
कुछ लोग पथरी निकालने के लिए कई घरेलू उपाय भी आजमाते हैं। इंटरनेट पर ऐसे उपायों की भरमार है। इनमें से एक उपाय सबसे ज्यादा प्रचलती है और वह है बीयर (Beer) का सेवन करना। आप ने भी कई लोगों के मुंह से सुना होगा कि “भाई पथरी हो गई है तो बियर पीना शुरू कर दे। सारी पथरी बाहर आ जाएगी।” लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या बियर आपको पथरी से आजादी दिला सकती है? चलिए इस बात की सच्चाई पता लगाते हैं।
