Wednesday, 11 May 2022

क्या आप में भी है अंगुलियां चटकाने की गंदी आदत? संभल जाएं, जाने इसके नुकसान



 चटक-चटक’ ये एक ऐसी आवाज है जो कुछ लोगों के पास से हर थोड़ी देर में आती रहती है। वह ये साउन्ड अपनी अंगुलियों को बार-बार चटकाकर निकालते हैं। कुछ लोगों की हर कुछ देर में अंगुलियां चटकाने की बहुत गंदी आदत होती है। वह शुरू को मजे के लिए करते हैं, लेकिन फिर कब ये आदत बन जाती है उन्हें भी पता नहीं चलता है।

जब हम अंगुलियां चटकाते हैं तो घर के बड़े बूढ़े हमे ऐसा करने से मना करते हैं। वह इसके पीछे अंधविश्वास और धार्मिक कारण बताते हैं। जैसे अंगुलियां चटकाने से कुछ बुरा होगा, घर की बरकत चली जाएगी, ये अशुभ होता है वगैरह, वगैरह। अब आप भले इन बातों को न माने, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से भी अंगुलियां चटकाना सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है। इससे आप कई बीमारियों को न्योता देते हैं।