Wednesday, 11 May 2022

हमेशा फायदेमंद नहीं होता है दूध, इन बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए है बेहद नुकसान दायक



 दूध (Milk) पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है। हम सभी के दिमाग में अभी तक यही चीज है। दूध में कैल्शियम, विटामिन ए, के और बी12, (Thiamine) और निकोटिनिक एसिड (Nicotinic Acid) जैसे कई न्यूट्रिएंट्स उपस्थित रहते हैं। इसे पीने से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं। वहीं शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। वहीं दूध कब्ज, तनाव, अनिद्रा जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध पीने के कुछ नुकसान भी हैं।


दरअसल दूध हर किसी को सूट नहीं होता है। कुछ खास बीमारियों से पीड़ित लोगों को दूध पीने से बचना चाहिए। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए पीलिया, दस्त, पेचिश जैसी दिक्कत होने पर दूध नहीं पीना चाहिए।

हद से ज्यादा दूध भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। अधिक दूध पीने से लिवर में सूजन या फाइब्रॉइड्स की प्रॉब्लम हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों के लिए दूध पीना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।