आंखों से निकलने वाले आंसू हमारी आंखों और हमारे स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बयां करते है. पलकों की त्वचा के नीचे की ग्रंथियों में बनने वाले आंसू में पानी और नमक का मिश्रण होता है. नमक के कारण आंसू में खारापन पाया जाता है. आम तौर पर दुःख-दर्द में होने पर या चोट आदि लगने पर हमारी आंख से आंसू निकलते है या हम रो पड़ते है लेकिन कभी कभार आंसू बेवजह भी आ जाते है.

अक्सर हमारे साथ ऐसा भी होता है कि आंसू स्वतः ही आ जाते है. कई लोगों की आंखों से बेवजह ही आंसू निकलने लगते है लेकिन इनके पीछे कई कारण है. कई बार आंखों से पानी भी आता है जिसे एपिफोरा या टियरिंग (Epiphora or tearing) कहते है. आइए आज आपको 5 ऐसे कारणों के बारे में बताते है जिसके चलते आपको इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है.
1.सूखी आंखें (Dry Eyes)
मानव शरीर की त्वचा की तरह ही कई बार हमारी आंख भी सूख जाती है. ऐसा आंख में पर्याप्त आंसू नहीं बन पाने के कारण होता है. हवा से लेकर मेडिकल कंडीशन तक सूखी आंखों का कारण बनते है.
2. पिंक आई (Pink eye/Conjunctivitis)…

कई बार जब आंख से बेवजह आंसू आते है या पानी बहता है तो हमारी आंख लाल हो जाती है या फिर कई बार गुलाबी भी हो जाती है. आंखों के गुलाबी होने का मुख्य कारण बैक्टीरिया या वायरस के संपर्क में आना है. इस स्थिति में आई ड्रॉप का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.
