Wednesday 11 May 2022

पेशाब में जलन और बदबू आने पर हो सकता है यूटीआई, जानें इस रोग के लक्षण व बचाव के तरीके



यूटीआई की समस्या अक्सर कई महिलाओं को हो जाती है। ये समस्या होने पर पेशाब करने में दिक्कत होती है। अगर आपको पेशाब करते हुए जलन हो या अधिक बदबू आए तो इसे नजरअंदाज न करें। ये यूटीआई रोग हो सकता है। ये रोग होने पर कई बार बुखार भी आ जाता है। महिलाओं और डायबिटीज के रोगियों में यूटीआई होने का खतरा सबसे अधिक होता है।

डॉक्टरों के अनुसार पेशाब करते समय यदि आपको किसी भी तरह की असुविधा का अनुभव होता हो तो इसे गंभीरता से लें। पेशाब करने में जलन महसूस होना पर या पेशाब से असामान्य तरीके की बदबू आने पर समझ जाएं की आप संक्रमण का शिकार हो गए हैं। आप तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवाएँ

डॉक्टरों के मुताबिक समय रहते यूटीआई का उपचार करने से आसानी से इसे सही किया जा सकता है। वहीं देरी करने पर ये बीमारी घातक बन जाती है और संक्रमण किडनी तक पहुंच जाता है। जो कि उसे क्षति पहुंचा सकता है।

मूत्र मार्ग में संक्रमण के लक्षण

मूत्र मार्ग में संक्रमण यानी यूटीआई की समस्या होने पर निम्नलिखित लक्षण नजर आते हैं। ये लक्षण देखने पर समझ लें की आप इस रोग से ग्रस्त हो चुके हैं और फौरन अपना इलाज करवा लें। ये लक्षण इस प्रकार हैं।