नई दिल्ली | बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की खूबसूरती की दीवानी सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं है बल्कि दुनिया में लाखों लोग उनकी सुंदरता के कायल हैं। रेखा आज भी जिस इवेंट में पहुंचती हैं वहां चार चांद लग जाते हैं। 66 साल में भी वो बेहद ही जवां दिखाई देती हैं। रेखा का स्टाइल और मेकअप सबसे जुदा नजर आता है। जिसमें उनका सिंदूर लगाना कई बार सवालों के घेरे में रहा है। ऐसे सवाल बहुत उठे कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर (Rekha Sindoor) अपनी मांग में भरती हैं। एक वक्त था जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ उनके प्यार के चर्चे जोरो पर थे। हालांकि रेखा ने खुद इस बात से पर्दा उठाया था कि वो अपनी मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं?
साल 1980 में सबसे पहले रेखा सिंदूर लगाकर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थी। रेखा की मांग में सिंदूर देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वहां अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची जया बच्चन भी घबरा गई थीं। ये वही दौर था जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें उड़ रही थीं। उस दिन ऋषि-नीतू से ज्यादा रेखा ने लाइमलाइट बंटोरी थी। कई लोग इस तरह की बातें भी कर रहे थे कि कहीं अमिताभ ने रेखा से शादी तो नहीं कर ली?
